सड़क के गड्ढे में गिरकर करम महोत्सव में शामिल कलाकार घायल, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
विज्ञापन
घायल व्यक्ति | Prabhat Khabar Network
गोला-मुरी मार्ग पर सड़क के गड्ढों में गिरने से एक कलाकार घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के चलते सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है.
विज्ञापन
गोला. गोला-मुरी मार्ग के पूरबडीह में महेश करमाली के घर के समीप सड़क के गड्ढे में गिरने से गेडेवीर निवासी गोपी करमाली घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. बताया गया कि गोपी सरलाखुर्द में आयोजित करम महोत्सव में बुलाये गये कलाकारों की टीम में शामिल थे.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं, जिससे बाइक सवार आये दिन गिरकर घायल हो रहे हैं. रविदास टोला पूरबडीह व डभातू में अनु साव के मकान के समीप भी सड़क जर्जर है. ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन