पीएम मोदी के नाम दीपोत्सव में शामिल हुए विधायक रोशनलाल चौधरी, कहा - मोदी के नेतृत्व में जगमगा रहा है देश

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी के नाम दीपोत्सव में शामिल हुए विधायक रोशनलाल चौधरी| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़कागांव के विधायक रोशनलाल चौधरी ने पतरातू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने सैकड़ों दीये जलाकर देश की समृद्धि और पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की.

विज्ञापन

पतरातू विधायक आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़कागांव के विधायक रोशनलाल चौधरी शामिल हुए.उन्होंने सैकड़ों दीये जलाकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश रोशनी की तरह जगमगा रहा है.

विज्ञापन

हमने पीएम मोदी के नाम दीये जलाकर उनके दीर्घायु और देश की तरक्की की कामना की है. उन्होंने कहा कि दीया अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, ठीक वैसे ही मोदी जी देश को विकास की रोशनी की ओर ले जा रहे हैं.कार्यक्रम में दीयों से सजे परिसर में बीच में पीएम मोदी का लोगो आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यकर्ताओं ने हाथों में दीया लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए. मौके पर सतीश मोहन मिश्रा, सुखदेव प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अजय पासवान, महेंद्र सोनी, राकेश शर्मा, अमरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola