गणेश मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जला आशीर्वाद का दीया, सांसद-विधायक ने की महाआरती
दीया जलाते सांसद, विधायक और अन्य. | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा के श्री श्री गणेश मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया. सांसद-विधायक ने महाआरती में भाग लिया और बच्चों में उपहार बांटे.
भुरकुंडा. शास्त्री चौक स्थित श्री श्री गणेश मंदिर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जनसेवा कार्यों के प्रति आभार जताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गयी.
कार्यक्रम की शुरुआत हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से की. इसके बाद अतिथियों व कार्यकर्ताओं ने महाआरती में हिस्सा लिया. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. गणेश पूजा समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव बाबला, राजीव जायसवाल, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
वहीं, बिरसा चौक स्थित हृदय एंड ब्रदर्स इंजीनियरिंग वर्क्स में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशनलाल चौधरी ने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल व टॉफी का वितरण किया. मौके पर हृदय नारायण दांगी और भाजपा युवा नेता योगेश दांगी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए