नावाडीह स्कूल में नामांकन बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक, 30 सितंबर को बनेगी जागरूकता अभियान की रणनीति
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने और सरकारी सुविधाओं को लेकर बैठक की. 30 सितंबर को जागरूकता अभियान की रणनीति तय की जाएगी.
चैनपुर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में ग्रामीणों की बैठक मांडू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष संजय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर चर्चा की गयी.
ग्रामीणों ने कहा कि नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है. निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर को आवश्यक बैठक आयोजित कर नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान की रणनीति तैयार की जायेगी. साथ ही गांव के पढ़े-लिखे युवाओं में से दो शिक्षकों की बहाली के संबंध में भी निर्णय लिया जायेगा.
बैठक में पंसस पूजा भारती, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह, शुमेश्वर महतो, चेतलाल महतो, वार्ड सदस्य सिकेंद्र महतो, धनु प्रसाद, तेजू महतो, उमेश महतो, प्यारे लाल महतो, लखिन्द्र महतो, गुलाबी देवी, शिक्षिका गीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए