दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़-गोमियां रोड में जमनीजारा के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक जितेन्द्र महतो (28) पिता द्वारिका महतो जमनीजारा के रहने वाले थे. वहीं, घायलों में जमनीजारा निवासी नमन कुमार (12), गोला पेटरवार कोरम्बा निवासी विशाल करमाली तथा एक अन्य शामिल हैं. बताया जाता है कि जितेन्द्र महतो तथा नमन कुमार एक बाइक पर सवार होकर बनासो की ओर जा रहे थे. वहीं, विशाल करमाली तथा उनके एक अन्य साथी दूसरे बाइक पर सवार होकर अपने घर रामगढ़ जिले के गोला पेटरवार की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइक की आपस में सीधी टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये. चारों को घायलावस्था में विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया. जहां जितेन्द्र महतो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.वहीं, तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसबीएमसीएच हजारीबाग रेफर कर दिया गया.पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola