धान की फसल से जुड़ा टुसू पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
धान की फसल से जुड़ा टुसू पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान : मंत्री

धान की फसल से जुड़ा टुसू पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान : मंत्री

विज्ञापन

दुलमी प्रखंड के सीरू में टुसू पर्व के अवसर पर टुसू महोत्सव मना दुलमी. दुलमी प्रखंड के बुध बाजार, सीरू में टुसू पर्व के अवसर पर टुसू महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पर्व झारखंड की कृषि प्रधान संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली का प्रतीक है. यह किसानों की वर्ष भर की मेहनत और खुशहाली को दर्शाता है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि विधायक ममता देवी ने किया. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि धान की फसल से जुड़ा टुसू पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान है. यह पर्व झारखंड की लोक-संस्कृति, कृषि परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है. धान की कटाई के बाद मनाया जाने वाला यह पर्व किसानों की मेहनत का उत्सव है. विधायक ममता देवी ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व प्रकृति और मौसम से जुड़ा हुआ है. समिति के मुख्य संयोजक सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किये जायेंगे. मौके पर प्रदीप महतो, इकबाल अंसारी, उत्तम कुमार, बबलू कुमार, सिकंदर नायक, रामप्रसाद महतो, युगल किशोर महतो, सपूत कुमार, लिलेश्वर महतो, बिनोद कुमार, घनश्याम कुमार, सुमित कुमार, मोहराय महतो, शुभम कुमार, बाबूराम महतो, मुखलाल महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola