ePaper

केंचुआ खाद बनाने की विधि को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 13 Oct 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
केंचुआ खाद बनाने की विधि को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

टाटा स्टील फाउंडेशन घाटोटांड़ द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद क्लब नावाडीह में महिला किसानों को केंचुआ खाद बनाने की विधि को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

चैनपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन घाटोटांड़ द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद क्लब नावाडीह में महिला किसानों को केंचुआ खाद बनाने की विधि को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मांडू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह नावाडीह पंचायत मुखिया संजय प्रसाद, टाटा स्टील फाउंडेशन घाटोटांड के यूनिट हेड लीडर आदित्य कुमार सिंह व बड़गांव पंचायत मुखिया बुलबुल कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर मुखिया संजय प्रसाद ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं ने स्वावलंबी बनेगी तथा महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कृषि विश्वविद्यालय रांची के नीतीश कुमार ने महिलाओं को कई विधि की जानकारी दी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़गांव व नावाडीह पंचायत के करीब 60 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य सिकेन्द्र महतो, तेजू महतो, दिनेश महतो, दीपक महतो, सरिता देवी, सुशीला देवी, चंपा देवी, अनीता देवी, कैलाश देवी, सीता देवी, रूबी देवी, बबिता देवी, सुमन देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी आदि महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola