टाटा स्टील फाउंडेशन ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

टाटा स्टील फाउंडेशन ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
घाटोटांड. टाटा स्टील व टाटा स्टील फाउंडेशन ने अपने परिचालन क्षेत्रों की 600 से अधिक महिलाओं को इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट 2026, नयी दिल्ली में आयोजित टाटा एआइ सखी इमर्शन कार्यक्रम में भागीदारी का अवसर दिया. वेस्ट बोकारो से 15 महिलाएं फाउंडेशन के विभिन्न हस्तक्षेप क्षेत्रों से चयनित प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनीं. कार्यक्रम में महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों, कृषि एवं अन्य आजीविका कार्यक्रमों से जुड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया. केदला मध्य पंचायत की मशरूम उत्पादक प्रीति देवी ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा. एआइ टूल्स के माध्यम से पोस्टर और विजिटिंग कार्ड बनाना सिखाया गया. मांडू प्रखंड की शिक्षिका राखी देवी ने कार्यक्रम में आधार या बैंक संबंधी जानकारी ऑनलाइन साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




