तोपा परियोजना ने लक्ष्य से ज्यादा वृद्धि कर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन
तोपा परियोजना ने लक्ष्य से ज्यादा वृद्धि कर रचा इतिहास

तोपा परियोजना ने लक्ष्य से ज्यादा वृद्धि कर रचा इतिहास

विज्ञापन

पीट कार्यालय में कर्मियों को पीओ ने किया सम्मानित कर्मियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया सम्मानित कुजू. वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष सीसीएल की तोपा परियोजना ने 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. परियोजना की सफलता को लेकर बुधवार को पीट कार्यालय के समक्ष समारोह का आयोजन किया गया. परियोजना ने कोयला उत्पादन व डिस्पैच के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिले लक्ष्य आठ लाख मीट्रिक टन कोयला, आठ लाख क्यूबिक मीटर ओबरबर्डेन खनन आठ लाख मीट्रिक टन कोल डिस्पैच को पार करते हुए 10 लाख 125 मीट्रिक टन कोयला, नौ लाख 14 हजार 894 क्यूबिक मीटर ओबरबर्डेन खनन करने के साथ ही आठ लाख 55 हजार 224 मीट्रिक टन कोल डिस्पैच कर इतिहास रचा है. कार्यक्रम के दौरान कर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर पीओ तोपा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों, जमीन की कमी और प्रतिकूल मौसम जैसी चुनौतियों के बावजूद यह उपलब्धि परियोजना के कर्मियों और अधिकारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने इस सफलता पर सभी कर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी. मौके पर पीओ मनोज कुमार सिंह, मैनेजर चंद्रवीर नारायण, कुमार अभिज्ञान, अनिल कुमार दास, अनुभव गौरव, अमृत कुमार, निलेश कुमार व सुबोध कुमार, आलोक कुमार सिंह, विभूति भूषण साहू, भरत कुमार केशरी, आशीष कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola