इंटरनेशनल रशियन डांस ग्रुप का होगा कार्यक्रम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गणक मैरिज हॉल परिसर में सोमवार को शर्मा इवेंट के सौजन्य से आगामी 31 दिसंबर को होने वाले न्यू इयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम को लेकर टिकट का विमोचन किया गया.
विज्ञापन
..
फोटो फाइल 11आर-एफ- प्रेसवार्ता में कार्यक्रम कार्ड का विमोचन करते पदाधिकारी.
रामगढ़. गणक मैरिज हॉल परिसर में सोमवार को शर्मा इवेंट के सौजन्य से आगामी 31 दिसंबर को होने वाले न्यू इयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम को लेकर टिकट का विमोचन किया गया. शर्मा इवेंट की टीम की ओर से बताया गया कि आगामी 31 दिसंबर को रामगढ़ शहर में पहली बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल रशियन डांस ग्रुप कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका आलोकनानंद, कोलकाता डीजे अंगीता सहित महिला-पुरुष स्पाइस डांस ग्रुप शहरवासियों के मनोरंजन में नया आयाम गढेंगे. बताया कि इस दौरान मनोरंजन के कई कार्यक्रम सुनिश्चित हैं जो कि रामगढ़ शहर में पहली बार धमाल मचाने आ रही है. आयोजक समिति ने रामगढ़ वासियों से अपील की कि सभी अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लुत्फ उठायें. इस कार्यक्रम में स्थानीय रेस्टोरेंट ला मैरिटल के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन का भी वृहत स्टॉल लगाया जायेगा. प्रेसवार्ता सह कार्ड विमोचन में लल्लू शर्मा, जय सिंह, अमित विश्वकर्मा, सुरेश गणक, रवि वर्णवाल, देव शर्मा, राजेश सिंह, भोपाली साव, पीयूष सिन्हा, संजय बनारसी, दीपक साहू, नागेंद्र, बोबी, दिलीप सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










