शिक्षकों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन की दी जानकारी
मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला के प्लस टू उच्च विद्यालय में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई. शिक्षकों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को याद किया.
गोला (रामगढ़): झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक क्षेत्र गोला प्रखंड के नेमरा गांव के साथ-साथ प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. विद्यालय में छुट्टी के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों एवं कर्मियों ने स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
सभा के दौरान शिक्षकों ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य के गठन में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों को बताया गया कि आज का झारखंड उनके लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है तथा उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अनूप पुष्पा तिर्की, शिव प्रकाश, चंद्रदेव महतो, मानवेंद्र कुमार झा, शैलेश कुमार पांडेय, शत्रुघ्न प्रसाद, अनिल पाठक, मदन महतो, आशीष रविदास, आनंद महतो, सुषमा कुमारी, मो. इरफान, इंतखाब ताहिर, उत्तम कुमार मिश्रा, अंगद प्रसाद, शशिकांत दुबे, राजकुमार यादव, विशाल देव मुंडा, हरण कुमार कुशवाहा, राहुल बेदिया, राहुल कुमार, ममता कुमारी सिंह एवं पवन कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










