PM श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दिलाई गई शपथ

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद बच्चे | Prabhat Khabar Network

गोला के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्रों और शिक्षकों ने परिसर को साफ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली.

विज्ञापन

रामगढ़ः गोला प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरियातू में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया. सभी ने विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार महतो ने बताया कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान विद्यालय में स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, निबंध, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी विद्यालय और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करेंगे, तो समाज में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा. कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola