जिले के 2743 शिक्षकों ने टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा दी

Updated:
विज्ञापन
जिले के 2743 शिक्षकों ने टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा दी

जिले के 2743 शिक्षकों ने टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा दी

विज्ञापन

नयी शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम को बच्चों तक पहुंचने की पहल रामगढ़. झारखंड में तीन दिवसीय टीचर नीड असेसमेंट (टीएनए) परीक्षा गुरुवार को संपन्न हो गयी. रामगढ़ जिला के एसएसप्लस टू उच्च विद्यालय गोला, उत्क्रमित प्लस टू उच्च चटाक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चितरपुर, मध्य विद्यालय मांडू, उच्च विद्यालय सौंदा डी पतरातू, मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर रामगढ़ में परीक्षा हुई. इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 2787 शिक्षकों में से 2743 शिक्षक शामिल हुए. परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने उच्च विद्यालय सौंदा डी पतरातू, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च चटाक दुलमी, एडीपीओ नलिनी रंजन ने एसएसप्लस टू उच्च विद्यालय गोला, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बबीता कुमारी व एपीओ इप्शिता तिर्की ने मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर रामगढ़ व सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज ने मध्य विद्यालय मांडू परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि यह टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा शिक्षकों के क्षमता निर्माण के साथ -साथ बच्चों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कारगर साबित होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों में आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण का मॉड्यूल निर्माण किया जायेगा. एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम को बच्चों तक पहुंचना ही परीक्षा का उद्देश्य है. मौके पर श्याम सुंदर महतो, संतोष प्रसाद, शशिभूषण खन्ना, तपन कुमार पोद्दार, उत्तम कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola