टीसीएस परीक्षा लेती है, विश्वविद्यालय उपलब्ध कराता है संसाधन : कुलसचिव

Updated:
विज्ञापन
टीसीएस परीक्षा लेती है, विश्वविद्यालय उपलब्ध कराता है संसाधन : कुलसचिव

टीसीएस परीक्षा लेती है, विश्वविद्यालय उपलब्ध कराता है संसाधन : कुलसचिव

विज्ञापन

जेइइ मेंस परीक्षा में कंप्यूटर बदलने व छेड़छाड़ मामले में विवि ने किया पत्रकार सम्मेलन रामगढ़. जेइइ मेंस परीक्षा में कंप्यूटर के साथ छेड़छाड़ पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल ने पत्रकार सम्मेलन किया. इसमें विवि के संजीव कुमार, उमेश कुमार साव व मीडिया प्रभारी डॉ संजय प्रसाद सिंह उपस्थित थे. कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि जेइइ मेंस परीक्षा 2026 में फर्जीवाड़ा की सूचना 29 मार्च को प्राप्त हुई. इसकी शिकायत विवि प्रबंधन ने सबसे पहले रामगढ़ पुलिस से की. पुलिस ने तीनों लोगों को जेल भेजा. इस पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच जिला प्रशासन की ओर से की गयी. जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार के साथ एनटीए और टीसीएस को भेजा गया है. विवि प्रबंधन सभी जांच कमेटी को हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार है. परीक्षा पारदर्शी और कदाचारमुक्त हो, इसके लिए विवि प्रबंधन प्रतिबद्ध है. कुलसचिव ने बताया कि पहले भी टीसीएस ने परीक्षा संचालित किया है. विवि परीक्षा के लिए टीसीएस को संसाधन मुहैया कराता है. परीक्षा टीसीएस कराती है. विवि में आये लोगों के संबंध में टीसीएस के एरिया हेड जसपाल से भी जानकारी ली गयी. उन्होंने भी बताया कि टीसीएस की ओर से कंप्यूटर बदलने या छेड़छाड़ का कोई निर्देश नहीं दिया जाता है. कुलसचिव ने बताया पकड़े गये दिनेश कुमार व सूरज कुमार ने पूछताछ में बताया कि चुनिंदा छात्रों को सेटिंग करके लाभ पहुंचाने की योजना थी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola