समय पर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : अपर समाहर्ता

Updated at : 24 Jun 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
समय पर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : अपर समाहर्ता

समय पर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : अपर समाहर्ता

विज्ञापन

24 आर-ई: बैठक में उपस्थित लोग. प्रतिनिधि, रामगढ़ जिला समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि की अध्यक्षता में राजस्व कार्य, राजस्व संग्रहण व नीलाम पत्र वादों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मैनेजर आइटी वेदांत कुमार ने अब तक हुए राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी. राजस्व न्यायालय के पोर्टल व पोर्टल पर आये मामलों के संबंध में बताया. अपर समाहर्ता ने जिले के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष (2024-25) में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अब तक की प्राप्ति के संबंध में जानकारी ली. अपर समाहर्ता ने राजस्व प्राप्ति के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले विभागों के अधिकारियों को तत्काल इस पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने व समय पर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा. अपर समाहर्ता ने अंचलवार लंबित मामलों को लेकर संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ चर्चा की. सभी अंचल अधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यकता अनुसार नोटिस जारी करने तथा संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. इ रिवेन्यू कोर्ट से संबंधित मामलों की समीक्षा के में अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करने तथा कॉज लिस्ट अपडेट करने को कहा. अपर समाहर्ता ने अंचल अधिकारियों को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत समय पर मामलों को निष्पादित करने, बिना किसी वैध कारण के किसी भी हाल में कोई भी दाखिल खारिज से संबंधित मामला रिजेक्ट नहीं करने का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को मामला निष्पादित करने को कहा. अंचल अधिकारियों को उनके-उनके क्षेत्र में लंबित मामलों में एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए कार्य पूर्ण करने काे कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola