ePaper

आजसू पार्टी युवा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सुदेश महतो

Updated at : 04 Dec 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू पार्टी युवा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सुदेश महतो

आजसू पार्टी युवा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सुदेश महतो

विज्ञापन

रामगढ़. युवा आजसू मोर्चा और आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी ने गुरुवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से रांची में मुलाकात की. पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष से छात्र-छात्राओं की समस्याओं में शिक्षा, छात्रवृत्ति विलंब, रोजगार अवसरों की कमी और अन्य चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया. पदाधिकारियों ने सुदेश महतो को राज्य सरकार की नीतियों से युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बारे में अवगत कराया. सुदेश महतो ने युवाओं से कहा कि आजसू पार्टी युवा हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. हम मिलकर इन मुद्दों का समाधान निकालेंगे. पदाधिकारियों में रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, महासचिव ऋतुराज सहदेव, रामगढ़ जिलाध्यक्ष देव महतो, रांची जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो, युवा मोर्चा रामगढ़ जिला सह प्रभारी नीतीश निराला, प्रभात कुमार, चंदन कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola