शीतकालीन अवकाश पर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की विशेष पहल

Updated:
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश पर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की विशेष पहल

शीतकालीन अवकाश पर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की विशेष पहल

विज्ञापन

रामगढ़. उपायुक्त रामगढ़ के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश पर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की विशेष पहल की जा रही है. शनिवार को रामगढ़ प्रखंड में सहायक अध्यापक राजकुमार एवं गोला प्रखंड में सहायक शिक्षक नागेश्वर महतो ने गांव के बच्चों के लिए ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में किताब पठन, कहानी पाठ, एफएलएन, विज्ञान प्रयोग व खेल गतिविधि आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य अवकाश में भी बच्चों को पढ़ाई से जोड़ना, पढ़ने की संस्कृति विकसित करना व शिक्षा अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि ग्राम शिक्षा संगम से अवकाश में बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित हो रही है. ग्राम शिक्षा संगम बच्चों के लिए उत्सव बना रहा. जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम के आधार पर बच्चों को शैक्षणिक माहौल प्रदान करते हुए खेल-खेल में सीखने-सिखाने की दिशा में आगे बढ़ाया जायेगा. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि कार्यक्रम पूरे जिले में हो रहा है. इससे पढ़ने की संस्कृति विकसित होगी व बच्चों का साक्षरता स्तर बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola