एसपी ने की अपने पैसे कैसे रखें सुरक्षित अभियान की शुरुआत, बोले- जागरूक होकर साइबर ठगी से बचें

Updated at : 01 Oct 2020 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने की अपने पैसे कैसे रखें सुरक्षित अभियान की शुरुआत, बोले- जागरूक होकर साइबर ठगी से बचें

अपने पैसे कैसे रखें सुरक्षित अभियान की शुरुआत रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने रामगढ़ परिसर से शुरू की.

विज्ञापन

अपने पैसे कैसे रखें सुरक्षित अभियान की शुरुआत बुधवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने एसबीआइ मुख्य शाखा रामगढ़ परिसर से शुरू की. अभियान की शुरुआत करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों से कहा कि साइबर अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

रामगढ़ पुलिस ने गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है. साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है. साइबर ठगी करनेवाले के प्रकोप से सभी प्रभावित हैं. जिला के 120 से 130 बैंक परिसर, 110 एटीएम, पोस्ट ऑफिस सहित जिला के बड़े संस्थानों में जागरूकता को लेकर बैनर, पोस्टर सहित अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जायेगा.

यह अभियान एक माह तक पूरे जिला में चलाया जायेगा. इस अभियान के माध्यम से जिला के हर व्यक्ति को जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिला में साइबर डेडिकेटेड सेल चल रहा है. यहां साइबर से संबंधित सभी मामले की जांच व निष्पादन का काम किया जा रहा है.

अभियान की शुरुआत एसपी ने एसबीआइ की दीवार पर जागरूकता पोस्टर लगवाया. बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों को जागरूकता का पर्चा का वितरण किया. पुलिस पदाधिकारी को जिला में बैनर, पोस्टर, पर्चा, मैसेज के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.

इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस पर नजर रखने का भी निर्देश दिया. मौके पर एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक राहुल कुमार, एसडीपीओ अनुज उरांव, इंस्पेक्टर विद्याशंकर, सार्जेंट मेजर मंशु गोप मौजूद थे.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola