पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी से शिकायत का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी से शिकायत का लिया निर्णय

पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी से शिकायत का लिया निर्णय

विज्ञापन

गिद्दी. डाड़ी प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई. बैठक में जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि सहायक अवर निरीक्षक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. इस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में इस मामले की शिकायत हजारीबाग एसपी से करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि यदि समय रहते उन पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो विरोध में धरना व प्रदर्शन किया जायेगा. शांति समिति की बैठक का बहिष्कार किया जायेगा. बैठक में दीपा देवी, सुमन देवी, पिंकू देवी, लखनलाल महतो, उमेश करमाली, लक्ष्मी देवी, गुंजन साव, रिंकी देवी, किनिया देवी, पच्चू भुइयां, दीपक सिंह, पिंटू साव, मनीष यादव, गुलशन साव, कौलेश्वर रजवार, देवाशी महतो, श्रीनाथ महतो, शिवनंदन गोप उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola