सीपीआइ नेता ललकू महतो का निधन, शोक
Author Saroj tiwary
Updated:
विज्ञापन

सीपीआइ नेता ललकू महतो का निधन, शोक
विज्ञापन
गोला. गोला प्रखंड के पतरातू निवासी सीपीआइ के वरिष्ठ नेता एवं बेटुलकला पंचायत के पूर्व मुखिया ललकू महतो ( 81 वर्ष ) का निधन बुधवार को रिम्स अस्पताल में हो गया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को स्थानीय श्मशान घाट पर किया जायेगा. ललकू महतो का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण और जनहितकारी रहा. वह स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिल कर महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रहे. वर्ष 1978 में उन्होंने बेटुलकला पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ा और मुखिया बने. उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिल कर हजारीबाग जिले में महाजनों के खिलाफ जन आंदोलन चलाया. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, रामगढ़ के पूर्व विधायक स्व शब्बीर अहमद कुरैशी जैसे नेताओं के साथ जनहित के मुद्दों पर काम किया. वह कृषि उत्पादन बाजार समिति, रामगढ़ के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. उनके निधन पर पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, अंचल सचिव घनेनाथ चौधरी, दुखन महतो, पोखन महतो, अजीत उपाध्याय, तुलसी करमाली, संतोष चौधरी, अशोक कुमार चक्रपाणि, सहदेव महतो, देवेंद्र कुमार, सर्वेश्वर महतो, जलेश्वर महतो ने शोक व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










