PM श्री उच्च विद्यालय बरियातू में समिति का पुनर्गठन, शीतल महतो अध्यक्ष और सोनी देवी बनीं उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 12गोला,01- मौकै पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

पीएम श्री उच्च विद्यालय बरियातू में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ। शीतल महतो अध्यक्ष और सोनी देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

गोला: पीएम श्री उच्च विद्यालय बरियातू में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. पूर्व में चयनित 19 सदस्यों में से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव विभागीय पर्यवेक्षक अमर खत्री एवं प्रमोद कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ. बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष अंगद महतो ने की. अध्यक्ष पद के लिए शीतल महतो, जयप्रकाश चौधरी एवं कविता देवी ने दावेदारी पेश की.

इस दौरान गुप्त मतदान किया गया. जिसमें शीतल महतो को सर्वाधिक 10 मत प्राप्त हुए. जबकि कविता देवी को चार एवं जयप्रकाश चौधरी को मात्र एक मत प्राप्त हुए. इसके बाद शीतल महतो को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. वहीं सोनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया.

प्रबंधन समिति में नेहा देवी, रीना देवी, सोनी देवी, झुमुला देवी, लाखो देवी, राधा देवी, सब्रा खातून, सुनीता देवी, छोटू मुंडा, जयराम महतो, संजीव कुमार, मुजाहिद अंसारी, विजय महली, जयप्रकाश चौधरी, विजय कुमार महतो एवं जिम्मी रीबीट समेत अन्य सदस्य शामिल हैं. मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार महतो, भागवत तिवारी, रामाधार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola