:: छापामारी में 70 लीटर महुआ शराब व 1500 किलो जावा महुआ नष्ट

Updated:
विज्ञापन
:: छापामारी में 70 लीटर महुआ शराब व 1500 किलो जावा महुआ नष्ट

:: छापामारी में 70 लीटर महुआ शराब व 1500 किलो जावा महुआ नष्ट

विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव में की गयी छापेमारी गोला. सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर के आदेश पर मंगलवार को गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव में छापेमारी की गयी. छापामारी में टीम ने गांव में संचालित अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. मौके से लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया. 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में शामिल अनुज साव, टिंकू साव, गुजरा उर्फ गुलशन साव, बितन साव, खखुआ साव, जगदंब साव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपी छापामारी के दौरान फरार पाये गये. छापामारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार ने किया. मौके पर कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola