कार चालक को नेग देने के सवाल पर शादी में मारपीट, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
कार चालक को नेग देने के सवाल पर शादी में मारपीट, एक घायल

कार चालक को नेग देने के सवाल पर शादी में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). बड़काचुंबा में नेग देने के सवाल पर शादी में जयमाल के दौरान विवाद हो गया. पहले धक्का-मुक्की हुई. फिर बाराती व सराती के कुछ लोगों में मारपीट हो गयी. इस दौरान सराती पक्ष का एक युवक बेहोश हो गया. उसका इलाज कुजू के नर्सिंग होम में कराया गया. घटना की खबर पाकर कुजू पुलिस बड़काचुंबा पहुंची. बाद में यह मामला शांत हुआ. इसके बाद शादी की रस्म पूरी हुई और लड़की की विदाई हुई. मिली जानकारी के अनुसार, बड़काचुंबा के उच्चरिंगा में एक परिवार के यहां हजारीबाग के दारू प्रखंड के बसरिया गांव से गुरुवार रात 11 बजे बारात पहुंची. बारात में 100 से अधिक लोग थे. शुक्रवार अहले सुबह जयमाला हो रहा था. जिस कार में दुल्हा बैठा हुआ था, उसके चालक ने नेग के तौर पर 500 रुपये की मांग की. चालक को थोड़ी कम राशि मिली. इस पर विवाद हो गया. बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. लोग बताते हैं कि बाराती के कई लोग नशे में थे. इसके कारण यह विवाद हुआ. मामला शांत होने के बाद सुबह आठ बजे शादी की रस्म शुरू हुई. दिन के 11 बजे लड़की की विदाई हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola