गुरुद्वारा की दूसरे वर्षगांठ पर भुरकुंडा में तीन दिवसीय सिख समागम शुरू

Updated:
विज्ञापन
गुरुद्वारा की दूसरे वर्षगांठ पर भुरकुंडा में तीन दिवसीय सिख समागम शुरू

गुरुद्वारा की दूसरे वर्षगांठ पर भुरकुंडा में तीन दिवसीय सिख समागम शुरू

विज्ञापन

पंज प्यारे व निशान साहेब की हुई सेवा, गतका टीम ने कला का किया प्रदर्शन भुरकुंडा. भुरकुंडा गुरुद्वारा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर भुरकुंडा में सिख समाज ने समागम का आयोजन किया है. तीन दिवसीय समागम 21 मार्च को थाना मैदान में संपन्न होगा. इसे लेकर गुरुवार को गिद्दी स्थित गुरुद्वारा से लेकर भुरकुंडा गुरुद्वारा तक यात्रा निकाली गयी. इसकी अगुवाई धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल जमशेदपुर ने की. इस दौरान पंज प्यारे व निशान साहेब की सेवा की गयी. टाटा से पहुंची गतका टीम ने जगह-जगह अपनी कला का प्रदर्शन किया. यात्रा के दौरान धार्मिक स्वर से माहौल भक्तिमय बना रहा. इससे पूर्व, रिवर साइड में गुरुद्वारा समिति ने यात्रा का स्वागत किया. यात्रा में शामिल लोगों का बाजार क्षेत्र में विभिन्न समितियों ने स्वागत किया. धर्म प्रचार कमेटी में सुखदेव सिंह खालसा, रवींद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसबीर सिंह, हरजीत सिंह समेत 15 लोग शामिल थे. भुरकुंडा गुरुद्वारा के प्रधान लाल सिंह रंधावा ने बताया कि 19-21 मार्च तक आयोजन चलेगा. इन तीन दिनों तक गुरुद्वारा में अखंड पाठ, भजन-कीर्तन किया जायेगा. 21 मार्च को लंगर का आयोजन होगा. इस दिन समागम में पटना के हरजीत सिंह, टाटा से रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रामगढ़ से सरबजीत सिंह भजन प्रस्तुत करेंगे. यात्रा में तरसेम सिंह, इंद्रजीत छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह सैनी, निशान सिंह, परमजीत सिंह धामी, हरवींदर सिंह, राजन सिंह, करण सिंह, मोनू सिंह, नरेंद्र सिंह रेखी, उषा कौर, अमर सिंह, राजरानी कौर, मंजीत कौर, पूनम कौर, तजेंद्र, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, रिंकू धामी, संदीप सिंह, पीयूष सिंह, जगतार सिंह, अनीता कौर, अमरजीत कौर, रेखा कौर, पूनम कौर, राज कौर, रिंकी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola