उरीमारी में मनेगा अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम का दूसरा स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
उरीमारी में मनेगा अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम का दूसरा स्थापना दिवस

उरीमारी के महात्मा गांधी स्टेडियम में अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम का दूसरा स्थापना दिवस मनाने को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू व केंद्रीय महासचिव दसई किस्कू ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

उरीमारी. उरीमारी के महात्मा गांधी स्टेडियम में अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम का दूसरा स्थापना दिवस मनाने को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू व केंद्रीय महासचिव दसई किस्कू ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा देश के कई राज्यों से संथाल समाज के मांझी हड़ाम, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता व समाज के लोग भाग लेंगे. केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम का दूसरा स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संथाल समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, भाषा व सामाजिक एकता को सशक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है. केंद्रीय महासचिव दसई मांझी ने कहा कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी कोयलांचल क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है. उन्होंने बताया कि समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक विचार-विमर्श, संगठनात्मक समीक्षा व समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. निरीक्षण में हजारीबाग जिला सचिव शिकारी टुडू, जिला सह सचिव तालो हांसदा, केंद्रीय सदस्य सुरेश मुर्मू, कृष्णा सोरेन, खेपन मांझी, बहाराम मांझी, सुबित राम किस्कू, रैना टुडू, परमेश्वर सोरेन, बिरसा टुडू, सोमरा पंवरिया, मजुमदार किस्कू, सिकंदर सोरेन, रमेश किस्कू, शिवनारायण हेंब्रम, रमेशर किस्कू, विक्रम टुडू, विकास टुडू, दीपक बेसरा, महावीर मांझी, रोशन किस्कू, दीपक मरांडी, सहदेव टुडू, बिहारी मांझी, लालजी पंवरिया शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola