शांति, सदाचार और संयम की राह पर लौटने का संदेश

Updated:
विज्ञापन
शांति, सदाचार और संयम की राह पर लौटने का संदेश

शांति, सदाचार और संयम की राह पर लौटने का संदेश

विज्ञापन

दुलमी.दुलमी प्रखंड के ढुठुवा गांव में रविवार को संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों की ओर से सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रवचन के दौरान कहा गया कि सच्चा धर्म केवल बाहरी दिखावे या कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि वह तत्वज्ञान है, जो व्यक्ति के जीवन और आचरण को सकारात्मक दिशा देता है. बताया गया कि सच्चे परमात्मा की शरण लेकर सतनाम भक्ति करने से व्यक्ति के भीतर से नशा, क्रोध, लोभ और अहंकार जैसी बुराइयां स्वतः समाप्त होने लगती हैं. सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया कि इस ज्ञान को अपनाने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और कई लोगों ने नशा व गलत आदतों का त्याग किया है. श्रद्धालुओं ने शांत, नैतिक और संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola