ePaper

..मरार में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Updated at : 05 Apr 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
..मरार में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मरार में सरहुल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 5आर-2- झूमर नृत्य करती विधायक ममता देवी. रामगढ़. मरार में सरहुल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. उसके बाद पूरे ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं. मौके पर विधायक ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति का पर्व है, जिसमें जल, जंगल, जमीन व झारखंडी संस्कृति की रक्षा का संकल्प सभी को लेना चाहिये. मां सरना से विनती कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. सरहुल पूजा समिति के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीयूष चौधरी, मरार मुखिया शंकर मिश्रा, निर्वतमान नप के उपाध्यक्ष मनोज महतो, रांची से प्रेम शाही मुंडा, निवर्तमान नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, कृष्णा प्रसाद, सुशील साव शामिल थे. इस अवसर पर देर शाम तक सरना धर्मावलंबी झारखंडी गीतों पर झूमते रहे. इस मौके पर पाहन ने उपवास रखने वाले प्रकृति उपासक महिला-पुरुषों को पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराया. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डब्लू करमाली, सचिव शैलेंद्र बेदिया, कोषाध्यक्ष बिजेंदर करमाली, संरक्षक नंदकिशोर बेदिया, संचालक रामाशीष करमाली, महावीर रजवार, सुरेंन बेदिया, सुभाष राम, नंदकिशोर राम, राजेश मुंडा, बालेश्वर करमाली, शंकर रजवाल, सोमर उरांव, दिलीप सागर, श्याम सुंदर रजवार, उमेश बेदिया, सुजीत बेदिया, संजय सोरेन, अजीत बेदिया, देव करमाली, रमेश करमाली, महावीर करमाली, पंचम कुजूर, शंकर रजवार, गौरी शंकर डिग्गी मुख्य रूप से मौजूद थे. सर्व प्रथम एक दिन पहले रूसा पूजा विधि-विधान से पाहन द्वारा पूजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola