प्रकृति की रक्षा में सभी की सहभागिता जरूरी : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
प्रकृति की रक्षा में सभी की सहभागिता जरूरी : अध्यक्ष

प्रकृति की रक्षा में सभी की सहभागिता जरूरी : अध्यक्ष

विज्ञापन

बरकाकाना. प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर रविवार को बरकाकाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सरहुल का जुलूस निकाला गया. दुर्गी, घुटूवा, मसमोहना, पीरी, बरकाकाना, हेहल गांव का जुलूस दुर्गा मंडप स्टेज नयानगर पहुंचा. श्री दुर्गा मंडप स्टेज पर केंद्रीय सरहुल समिति ने सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया. मिलन समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गोविंद बेदिया ने की. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, राजी पड़हा सरना समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, दिनेश मुंडा, डॉ मनोज अगरिया, देवकीनंदन बेदिया, हरिरत्नम साहू, वार्ड पार्षद गीता देवी, रेणु कुमारी, बेबी देवी, शिव करमाली थे. नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने कहा कि सरहुल जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संदेश देता है. प्रकृति की रक्षा के लिए सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है. डॉ मनोज अगरिया ने कहा कि प्रकृति और परंपरा की जानकारी नयी पीढ़ी को देने की आवश्यकता है. संचालन पंचदेव करमाली ने किया. मौके पर नेपाल विश्वकर्मा, महेश मुंडा, जितेंद्र मुंडा, नागेश्वर मुंडा, भरत विश्वकर्मा, तूफान उरांव, सुभाष उरांव, गौरीशंकर महतो, रवींद्र मुंडा, श्याम करमाली, प्रदीप बेदिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola