सरहुल पर पाहनों ने इस वर्ष अच्छी बारिश होने का दिया संकेत

Updated:
विज्ञापन
सरहुल पर पाहनों ने इस वर्ष अच्छी बारिश होने का दिया संकेत

सरहुल पर पाहनों ने इस वर्ष अच्छी बारिश होने का दिया संकेत

विज्ञापन

भुरकुंडा. केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में शनिवार को रिवर साइड सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरहुल पूजा का आयोजन हुआ. केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा व उप पाहन राजेंद्र मुंडा ने सखुआ पेड़ के नीचे प्रकृति, जल, जंगल, जमीन व गांवा देवती की पूजा-अर्चना की. पाहनों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि व हरियाली की प्रार्थना की. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार रंगुआ, सफेद व काला मुर्गे की बलि दी गयी. पाहन देवलाल मुंडा ने घड़े में रखे पानी को देखकर बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने का संकेत है. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. लोगों को सखुआ फूल खोंस कर सरहुल की बधाई दी. मौके पर समिति के संरक्षक दर्शन गंझू व पात्रिक मिंज ने बताया कि 22 मार्च को रिवर साइड से शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा भुरकुंडा बाजार होते हुए न्यू बैरेक सरना स्थल पहुंचेगी. इस अवसर पर गिरधारी गोप, प्रेम कुमार साहू, समिति के अध्यक्ष मिथिलेश टुडू, सचिव संतोष उरांव, कोषाध्यक्ष देवकुमार बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष रितिका भोगता, उपाध्यक्ष अखिलेश टोप्पो, जोहरन करमाली, सामू मुंडा, रवींद्र तिर्की, रेणुका खलखो, सह सचिव मिंटू मुंडा, विनोद बेदिया, सुरेश रजवार, आशीष उरांव, राजेंद्र मुंडा, गोविंद बड़ाइक, रवि उरांव, संजय लिंडा, महादेव बेदिया, कजरू गंझू, रावेल एक्का, पिंटू उरांव, रोबिन तिग्गा, दीप कुमार नायक, संजय करमाली, साहिल करमाली, राजकुमार मांझी, अरुण मुंडा, अभिषेक करमाली, कुणाल करमाली, मारग्रेट खलखो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola