राधा अष्टमी पर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ से गूंजा सांडी, 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

कुजू में राधा अष्टमी पर जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राधा अष्टमी के अवसर पर भरेचनगर-सांडी में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया. 'हरे राम, हरे कृष्ण' के जाप से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

कुजू से धनेश्वर-प्रदीप की रिपोर्ट

विज्ञापन

कुजू(रामगढ़). राधा अष्टमी के अवसर पर भरेचनगर-सांडी में आयोजित 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन के दूसरे दिन रविवार को पूरा इलाका ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जाप से गूंजायमान रहा. बजरंग क्लब भरेचनगर-सांडी के तत्वावधान में आयोजित हरिकीर्तन में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान का स्मरण कर रहे हैं. संकीर्तन और भजन से मंडप परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

सुबह से मंडप परिसर में जुटते रहे श्रद्धालु

सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंडप परिसर में आवाजाही लगी रही. हरिकीर्तन में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन नजर आए. ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के सामूहिक जाप से सांडी का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा. श्रद्धालुओं के बीच भगवान के नाम का जाप करने और हरिकीर्तन में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झामुमो का केंद्र के खिलाफ धरना, खान-खनिज विधेयक वापस लेने की मांग

तीन दिनों तक होगा भंडारे का आयोजन

आयोजन के दौरान तीन दिनों तक भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है. हरिकीर्तन को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक गोवर्धन महतो, द्वारिका महतो, सूरजन महतो, भोला पासवान, परमेश्वर महतो, विजयमल महतो, महेंद्र प्रसाद, चंद्रदेव महतो, अध्यक्ष प्रयाग महतो, उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद, हरि प्रसाद, सचिव रेवालाल लाल महतो, उप सचिव भुवन प्रसाद, उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष आनंद महतो, उपकोषाध्यक्ष मुकेश मुंडा, सुनील कुमार, महामंत्री मुरली प्रसाद, रामकिशुन मुंडा, मुन्ना

महतो, इंद्र महतो, प्रयाग महतो, दर्शन महतो, दिनेश महतो, सरयू महतो, बाबूलाल महतो, विकेश महतो, धर्मनाथ मुंडा, विजय पासवान, सोनू कुमार, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, गोविंद कुमार, श्यामलाल कुशवाहा, अनिल महतो, सुनील कुमार, अनीष कुमार, मणिलाल कुशवाहा, गौतम कुमार, वीरू मुंडा, कुलदीप कुमार, रंजन कुमार, पंकज पासवान, धीरज मुंडा, मनीष कुमार, आशीष कुमार एवं विनोद महतो सहित अन्य लोगों की भूमिका बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के दुलमी में पीसीसी पथ का शिलान्यास, बरसात में आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola