माता वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 23 को, धार्मिक अनुष्ठान होगा

Updated:
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 23 को, धार्मिक अनुष्ठान होगा

माता वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 23 को, धार्मिक अनुष्ठान होगा

विज्ञापन

रामगढ़. झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 23 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं माता की लाल चुनरी में शामिल होंगी. धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य यजमान हर्ष आनंद व उनकी पत्नी निशु आनंद होंगे. कलश यात्रा प्रातः नौ बजे मंदिर परिसर से निकाली जायेगी. यात्रा झंडा चौक, गांधी चौक, मेन रोड, सुभाष चौक, शिवाजी रोड, लोहार टोला होते हुए चट्टी बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुंचेगी. यहां कलश में जल भर कर श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर लौटेंगे. माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारी पूरी हो गयी है. कलश उठाने वाली महिलाएं सुबह साढ़े आठ बजे तक मंदिर पहुंचेंगी. मंदिर परिसर को फूलों व बल्बों से सजाया गया है. उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को गणेश पूजन, मंडप प्रवेश व अग्नि प्रवेश, 25 से 28 जनवरी तक प्रतिदिन पूजन, शतचंडी पाठ व हवन, 27 जनवरी को अपराह्न तीन बजे से मंदिर परिसर में माता की चौकी, 28 जनवरी की रात नौ बजे से माता की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक और 29 जनवरी को पूर्णाहुति के बाद माता का भंडारा आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola