मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में सम्मान समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में सम्मान समारोह का आयोजन

मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

रामगढ़. मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीएड के छात्र-छात्राओं के बीच पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल दे कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्ण कुमार दांगी ने किया. पोस्टर मेकिंग में शहजादी प्रवीण प्रथम, लीला कुमारी द्वितीय व प्रिया कुमारी तृतीय रहीं. निबंध प्रतियोगिता में लीला कुमारी को प्रथम, नाजिया फरहीन को द्वितीय व रिंकू हेंब्रम को तृतीय स्थान मिला. चित्रकला में शहजादी प्रवीण को प्रथम, लीला कुमारी को द्वितीय व आर्यन कुमार को तृतीय और विज्ञान प्रदर्शनी में कल्पना कुमारी ग्रुप को प्रथम, आर्यन कुमार ग्रुप को द्वितीय, शहबाज आलम ग्रुप को तृतीय व विजय मरांडी ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला. इसके अतिरिक्त कक्षा की गतिविधियों में समग्र प्रदर्शन के आधार पर बीरबल कुमार को प्रथम, अजय कुमार को द्वितीय व महिपाल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है. मौके पर प्राचार्य डॉ आनंद किशोर, प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ बिंदु कुमारी, डॉ अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार दांगी, नोरिन स्वाति, सुगापति मरांडी, हरिश्चंद्र साहू, गुलशन कुमार, स्वाति कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी, विकास कुमार व बबलू कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola