समाज के विकास में आधी आबादी का पूरा योगदान : चंद्रप्रकाश चौधरी

Updated at : 05 Mar 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
समाज के विकास में आधी आबादी का पूरा योगदान : चंद्रप्रकाश चौधरी

समाज के विकास में आधी आबादी का पूरा योगदान : चंद्रप्रकाश चौधरी

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के तिरला मोड़ मठवाटांड़ में बुधवार को कल्याणी महिला संघ के महाधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि आधी आबादी के विकास के बिना समाज और देश के संपूर्ण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. आज आधी आबादी क्षेत्र और समाज के विकास में अपना पूरा योगदान दी रही है. सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए कई कल्याणकारी एवं रोजगार आधारित योजनाएं संचालित की जा रही है. इसका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं अवसर मिलने पर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ चल रही है. सांसद ने महिलाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही. इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सहयोग करने की बात कही. संघ की रीमा देवी ने बताया कि वर्तमान में 11257 महिलाएं संघ से जुड़कर कार्य कर रही हैं. इसमें से कई महिलाएं बैंक से लोन लेकर अपना रोजगार कर रही हैं. कार्यक्रम में गीत-संगीत, नारी शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. मंच संचालन मनीषा कुमारी एवं कांति देवी ने किया. मौके पर प्रमुख गीता देवी, पार्षद जलेश्वर महतो, मुखिया जाकिर अख्तर, जीतलाल टुडू, अलका महतो, स्नेहलता चौधरी, बजरंग महथा, ममता सोनी, श्यामसुंदर महतो, ज्योत्सना जायसवाल, हिमांशु, राजी आलम, सौरव, अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष रुमा देवी, रीमा देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, बिगलाल ठाकुर, विश्वनाथ, मंटू, राजू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola