सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, सड़क जाम से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, सड़क जाम से लोग परेशान

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, सड़क जाम से लोग परेशान

विज्ञापन

कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के आरा डीएवी के पास रविवार को तीन वाहनों की टक्कर हो गयी. इसमें बोलेरो का अगला पहिया निकल गया. इसके कारण सड़क जाम हो गयी. घटना की सूचना पाकर कुजू ओपी के पुअनि आशीष कुमार गौतम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर यातायात सुचारू कराया. जानकारी के अनुसार, एक बाइक में तीन युवक सवार होकर तेज गति से जा रहे थे. इसे बचाने में बोलेरो और कार के बीच टक्कर हो गयी. बाइक भी इसकी चपेट में आ गयी. इसमें सवार तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, कोरियाघाटी के पास पूजा सामग्री लोड ट्रेलर (बीआर02जीबी- 4620) अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गयी. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में ओपी के पुअनि आशीष कुमार गौतम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाते हुए यातायात को चालू करवाया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola