सड़क दुर्घटना में घायल रंजन की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल रंजन की मौत
भुरकुंडा. सौंदा साइडिंग के समीप सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए उरीमारी निवासी रंजन करमाली की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात रांची के अस्पताल में मौत हो गयी. हादसे में रंजन की पत्नी भी घायल हुई थीं. पति-पत्नी बाइक से उरीमारी लौट रहे थे. इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया था. इधर, मुआवजे को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीण शव के साथ भुरकुंडा थाना पहुंचे. पत्नी दशमी देवी ने आवेदन देकर मुआवजा व बच्चों की जीविका का साधन उपलब्ध कराने की मांग की है. विधायक अंबा प्रसाद ने भी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली. विधायक ने कहा कि मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का काम किया जायेगा. मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, अमित प्रसाद, चरका करमाली, दिनेश करमाली, जयंत तुरी, डॉ जीआर भगत, मुकेश राउत, दीपक करमाली, रवि करमाली उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










