स्वतंत्रता दिवस से मिलाद और रक्षाबंधन तक सुरक्षा का प्लान तैयार, रामगढ़ SP ने पुलिस को दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 12आर-5- एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते पुलिस अधीक्षक. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, सुरक्षा व्यवस्था और डायल 112 पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की गयी. बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा आगामी पर्व-त्योहारों में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गयी. एसपी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, मिलाद उन नबी व रक्षा बंधन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

लंबित कांडों के उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं निष्पादन में तेजी लाने तथा अगस्त माह में प्रतिवेदित से अधिक कांडों का निष्पादन करने को कहा गया. बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडों को 60 दिन के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने पासपोर्ट सत्यापन पांच दिन के अंदर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने, डायल 112 से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारी को नौ मिनट के अंदर रिसपोंड करने, पांच, तीन एवं दो वर्ष से लंबित कांडों की कारण सहित अलग-अलग सूची तैयार कर त्वरित निष्पादन करने को कहा गया.

संगठित आपराधिक गिरोह एवं जेल से बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने गैर तामिला वारंट, स्थायी वारंट एवं फरारियों की अद्यतन सूची तैयार कर कार्रवाई करने तथा वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन की समीक्षा की गयी. सीसीटीएनएस, आईटीएसएसओ, ई-साक्ष्य, ई डार तथा जन शिकायतों के ससमय निष्पादन की समीक्षा की गयी.

सात वर्ष से अधिक की सजा वाले कांडों में फोरेंसिक टीम से अविलंब साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग, अवैध खनन की रोकथाम, अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी तथा यूडी कांडों के निष्पादन का भी निर्देश दिया गया. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ आलोक रंजन, डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा, सभी अंचल निरीक्षक, थाना/ओपी प्रभारी, शाखा प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

पुलिस सभा में कर्मियों की एसपी ने सुनी समस्याएं

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा कार्यालय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, पुलिस उपाधीक्षक (मु.), रामगढ़, सभी अंचल निरीक्षक, थाना/ओपी प्रभारी, शाखा प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन, आरक्षी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी शामिल हुए. पुलिस सभा में सभी वर्ग के पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया. पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित शाखा एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola