सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 की तैयारी की समीक्षा की गयी, आवश्यक निर्देश दिये गये

Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Feb 2026 7:28 PM

विज्ञापन

रामगढ़ के सिदो-कान्हू जिला मैदान रामगढ़ में आठ फरवरी को विवाह उत्सव होगा

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ के सिदो-कान्हू जिला मैदान रामगढ़ में आठ फरवरी को विवाह उत्सव होगा. हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा. सिदो-कान्हू मैदान में 101 आकर्षक विवाह मंडप तैयार किया गया है. बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल के भाई निशांत जायसवाल व पुत्र करण जायसवाल रामगढ़ के समारोह स्थल में पहुंचे. उन्होंने वैवाहिक समारोह के तैयारी समिति के प्रभारियों से सभी बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था, मंडप व्यवस्था, धर्मशाला व्यवस्था सहित अतिथियों के स्वागत व्यवस्था की तैयारी की जानकारी ली. इस समारोह के लिये 400 लोगों को व्यवस्था में लगाया गया है. उन्होंने वैवाहिक समारोह में कोई चूक नहीं हो, इसके लिये अपने पूर्व के अनुभवों की चर्चा की. तैयारी में आनेवाली कठिनाइयों का समाधान किया. कहा कि इस समारोह के लिये 400 लोगों को व्यवस्था में लगाया गया है. जो पूरी निष्ठा से तैयारी में लगे हैं. इस आयोजन स्थल पर बनाये गये मंडप का निरीक्षण किया. आवश्यक निर्देश दिया. बताया कि सामूहिक विवाह उत्सव आठ फरवरी की सुबह 09:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड रामगढ़ छावनी परिषद से शुरू होगा.101 गाड़ियों में सजे दूल्हों का विशाल महा-बारात निकला जायेगा. जिसका नेतृत्व सांसद मनीष जायसवाल व प्रसिद्ध गायक व सांसद मनोज तिवारी ””””””””मृदुल”””””””” करेंगे. बैठक में भाजपा जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, सत्येंद्र नारायण सिंह, अनमोल सिंह, प्रवीण मेहता, राजू चतुर्वेदी, रंजीत पांडेय, बिनोद मिश्रा, महेंद्र प्रजापति, सुशांत पांडेय, शीतल सिंह, रंजन चौधरी सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे. सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 में 101 जोड़ों का सामुहिक वैवाहिक समारोह का आयोजन होगा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola