भुरकुंडा में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, महिला वर्ग में रांची और पुरुष वर्ग में झारखंड डिफेंस बना चैंपियन
भुरकुंडा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रांची महिला टीम और झारखंड डिफेंस पुरुष टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
भुरकुंडा: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित ग्राम पंचायत बलकुदरा के रिचीबंधा नया टोला स्थित फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर चल रहे छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल स्वतंत्रता दिवस के दिन खेला गया. फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में रांची और बड़गांव की टीम आमने-सामने हुई. रोमांचक मुकाबले में रांची की टीम ने बड़गांव को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.
फाइनल में झारखंड डिफेंस और मनातू के बीच मुकाबला हुआ
वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में झारखंड डिफेंस और मनातू के बीच मुकाबला हुआ. झारखंड डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मनातू को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महिला सरना समिति की अध्यक्ष एवं झॉलीवुड अभिनेत्री एंजेल लकड़ा, जे.एम. कॉलेज की प्राचार्या शीला सिंह, जिला परिषद सदस्य जयराम बेदिया, बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा, जयनगर मुखिया हीरा देवी तथा पंचायत समिति सदस्य राजू मुंडा ने टीमों को पुरस्कृत किया.
खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच की ओर बढ़ाता है
मुख्य अतिथि विनोद किस्कू ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है. खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है. उन्होंने कहा कि आज के समय में कई युवा भटककर गलत रास्ते की ओर चले जाते हैं. ऐसे में खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
झामुमो के युवा नेता योगेंद्र यादव भी रहे मौजूद
टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता झामुमो के युवा नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पुरुषों की 16 तथा महिलाओं की चार टीमों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि बलकुदरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को निखारते हुए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें. आयोजन को सफल बनाने में बलकुदरा फुटबॉल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील मुंडा, उपाध्यक्ष रवि मुंडा, सनी मुंडा, ईश्वर प्रसाद, अशोक यादव, आनंद मुंडा, दिवाकर नाग, पंकज मुंडा, सतीश मुंडा, रामजतन यादव, रोशन मुंडा, नरेश मुंडा, दशरथ यादव, जितेंद्र यादव, सुकेश मुंडा, अमित मुंडा, मोतिचंद मुंडा, विकास यादव, विक्की यादव, दीपक यादव, अनुज यादव, सोनू मुंडा, सूरज यादव, बंधन मुंडा, कुणाल यादव, सुभाष यादव, विष्णु उरांव, दिनेश यादव, संदीप मुंडा, लालदेव यादव, सौरभ राणा, शिबू मुंडा, तिलक यादव, रोकी मुंडा, विशाल मुंडा, अनिल मुंडा, बैजनाथ उरांव, बब्लू मुंडा, शशि यादव, रूपेश मुंडा का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










