नईसराय मदरसा रहमतिया बागे रसूल में शान से लहराया तिरंगा, छात्र-शिक्षकों ने ली एकता और देशभक्ति की शपथ
नईसराय स्थित मदरसा रहमतिया बागे रसूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराते छात्र-शिक्षक व कमिटी सदस्य : Prabhat Khabar
रामगढ़ के मदरसा रहमतिया बागे रसूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्र-शिक्षकों ने तिरंगा फहराकर देश की एकता और अखंडता की शपथ ली.
रामगढ़: जिले के नईसराय स्थित मदरसा रहमतिया बागे रसूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया. इस मौके पर मदरसा के छात्र, शिक्षक, कमिटी के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
लोगों ने आपसी भाईचारा, एकता और देश के प्रति निष्ठा बनाए रखने का लिया संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारा, एकता और देश के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम में मदरसा सचिव एजाज अहमद, अध्यक्ष शेख अरशद, मोहतमिम सज्जाद बरकाती, कारी इलियास, कारी फैजान, अंजुमन सेक्रेटरी मो. कमाल, अंजार हुसैन, मो. गुड्डू, मो. निसार, फारूक अली, मो. इम्तियाज, बहादुर खान, जिलानी अहमद, अब्दुल रजाक, मुबारक खान, मुकर्रम हुसैन, ऐनुल हक, दिलदार हुसैन, मो. अब्बास, मो. सगीर, मो. साजिद सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










