रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं| Prabhat Khabar

रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छात्रों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़: बिजुलिया स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद किशोर ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य कर मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इन प्रस्तुतियों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola