रामनवमी को लेकर किला मंदिर में समिति का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर किला मंदिर में समिति का पुनर्गठन

रामनवमी को लेकर किला मंदिर में समिति का पुनर्गठन

विज्ञापन

रामगढ़. शहर के किला मंदिर परिसर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंदिर प्रबंध समिति के प्रमुख अनूप कुमार ने की. बैठक में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें किशोर जाजू को अध्यक्ष, धीरज झा को सचिव व राहुल जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 मार्च को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण व दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा. दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारा व संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर जाजू ने कहा कि किला मंदिर में रामनवमी जुलूस की परंपरा काफी पुरानी है. कहा कि वर्ष 1942 में इसे अंग्रेजी शासनकाल में आधिकारिक अनुमति मिली थी. इसके बाद से यह आयोजन लगातार होता आ रहा है. उन्होंने कहा कि इस परंपरा को आगे बढ़ाने में शहरवासियों व समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. बैठक का संचालन प्रो संजय प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर अनूप कुमार सिंह, डॉ संजय सिंह, महेश कुमार, पंकज जैन, राजा कालरा, राजू राजकमल, विष्णु शर्मा, अमिताभ शर्मा व रोहित वर्मा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola