Ramgarh: एसपी के निर्देश पर सभी थानों में चौकीदार परेड, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

वेस्ट बोकारो घाटो में चौकीदारों को ब्रीफ करते थाना प्रभारी दीपक कुमार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में चौकीदार परेड हुई. चौकीदारों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और सूचनाएं जुटाने का निर्देश दिया गया. इससे पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत होगा.

विज्ञापन

संजय शुक्ला की रिपोर्ट

विज्ञापन

रामगढ़. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को रामगढ़ जिले के सभी थाना और ओपी में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना और ओपी प्रभारियों ने चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहने और स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाने का निर्देश दिया. पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण घटना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या ओपी को देने का निर्देश दिया गया.

सूचना तंत्र मजबूत करने में चौकीदारों की भूमिकाअहम

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चौकीदार स्थानीय लोगों के बीच रहते हैं और उन्हें क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी आसानी से मिल सकती है. ऐसे में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: Ramgarh News: करमा गीत पर झूमे छात्र-शिक्षक, लोक संस्कृति के रंग में रंगा मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल

अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील

थाना और ओपी प्रभारियों ने चौकीदारों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की. साथ ही क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने को कहा. चौकीदार परेड के दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, घाटो प्रभारी दीपक कुमार, बरलंगा ओपी प्रभारी अशोक कुमार, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: करमा की पूर्व संध्या पर नोवागढ़ा में गूंजे ढोल-नगाड़े, पारंपरिक झूमर पर थिरके लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola