करमा की पूर्व संध्या पर नोवागढ़ा में गूंजे ढोल-नगाड़े, पारंपरिक झूमर पर थिरके लोग
नोवागढ़ा में आयोजित झूमर सह मिलन समारोह में शामिल आदिवासी समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
करमा पर्व की पूर्व संध्या पर नोवागढ़ा में आदिवासी समाज ने भव्य झूमर समारोह मनाया. पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने खूब थिरके और एकता का संदेश दिया.
दुलमी से बासुदेव मुंडा की रिपोर्ट दुलमी (रामगढ़). करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को ऊसरा पंचायत और दोहकातु पंचायत के सीमावर्ती नोवागढ़ा में आदिवासी समाज की ओर से झूमर सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ गहदम झूमर प्रस्तुत किया. पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और करमा पर्व की खुशियां साझा कीं.
एक-दूसरे को दी करमा की बधाई
समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को करमा पूजा की पूर्व संध्या पर बधाई दी. इस दौरान समाज की एकता और पारंपरिक संस्कृति को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मंटू मुंडा, संत विलास करमाली, सुरेंद्र करमाली, गोपी मुंडा, सतीश मुंडा, पांडे करमाली, दीपक मुंडा, जागेश्वर करमाली, टिकेश्वर करमाली, दिनेश करमाली, जितेंद्र करमाली, कपिल मुंडा, हरेंद्र करमाली, उदय करमाली, धनेश्वर करमाली, रोहन लाल करमाली, सुरेश करमाली, अजय करमाली, रोहित मुंडा, देवानंद मुंडा, भूषण मुंडा, सुनील मुंडा, राकेश मुंडा, बसंत करमाली, सुलेन्द्र करमाली, अरुण मुंडा, झानू मुंडा, धनंजय करमाली, जयवीर मुंडा, दिलीप मुंडा, अजय मुंडा, संजय मुंडा, रमेश मुंडा, संदीप मुंडा, राजु मुंडा और दिनेश मुंडा समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़: 4 साल से अधूरी है सोसोकला-पतरातू सड़क, आक्रोशित महिलाओं ने विधायक ममता देवी को सौंपा ज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए