Ramgarh News: करमा गीत पर झूमे छात्र-शिक्षक, लोक संस्कृति के रंग में रंगा मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल

Updated:
विज्ञापन

करम महोत्सव में शामिल स्कूली बच्चें| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से करमा महोत्सव मनाया गया. छात्र-शिक्षकों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया, साथ ही प्रकृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

कुजू से धनेश्वर / प्रदीप की रिपोर्ट

विज्ञापन

कुजू (रामगढ़). मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल भरेचनगर (सांडी) में सोमवार को करमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर करमा गीत और पारंपरिक नृत्य से गूंज उठा. छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुति दी.

प्रकृति और सामाजिक एकता का संदेश देता है करमा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक गया प्रसाद राय ने कहा कि करमा झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलता है. शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का विकास करना भी विद्यालय की प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़: 4 साल से अधूरी है सोसोकला-पतरातू सड़क, आक्रोशित महिलाओं ने विधायक ममता देवी को सौंपा ज्ञापन

पारंपरिक नृत्य ने मोहा मन

करमा गीत पर छात्राओं और शिक्षिकाओं की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही. मनमोहक प्रस्तुति के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. प्रतिभागियों के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया. मंच संचालन संध्या पाठक ने किया. उन्होंने करमा पर्व की सांस्कृतिक और पारंपरिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही.

ये भी पढ़ें: करमा की पूर्व संध्या पर नोवागढ़ा में गूंजे ढोल-नगाड़े, पारंपरिक झूमर पर थिरके लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola