Ramgarh News : नासा के वैज्ञानिक झारखंड के शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण, जानें इसके पीछे का उद्देश्य

Updated at : 29 Jan 2021 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Ramgarh News : नासा के वैज्ञानिक झारखंड के शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण, जानें इसके पीछे का उद्देश्य

Ramgarh News, Jharkhand News, Jharkhand Teachers Training by NASA Scientists: नासा के वैज्ञानिक झारखंड के शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण.

विज्ञापन

Ramgarh News, Jharkhand Teachers Training with NASA Scientists, रामगढ़ : चितरपुर स्थित स्कूलिसियम संस्था की ओर से 30 जनवरी को ऑनलाइन वर्कशाॅप आयोजित किया जायेगा. इसमें नासा के वैज्ञानिक डॉ मूर्ति गुड़ीपति द्वारा झारखंड के गुमला और पलामू के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ‘स्टीम इन क्लास रूम’ के तहत प्रशिक्षण देंगे.

दरअसल, यह संस्था झारखंड के सरकारी स्कूलों और यहां के शिक्षकों के बीच साइंटिफिक थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग व क्रिएटिविटी लाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों, दार्शनिकों और शिक्षाविदों से रूबरू करा रही है. 30 जनवरी को होनेवाले ऑनलाइन वर्कशॉप के प्रस्तोता श्री गुड़ीपति ब्रह्मांड में बर्फ पर रिसर्च करते हैं. वह यूरोप के प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटिव साइंटिस्ट हैं. नासा के वैज्ञानिक झारखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

श्री गुड़ीपति पृथ्वी, चंद्रमा, मंगल ग्रह, सौर मंडल में रुचि रखते हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में द्वितीय सेशन में 2018 बैच के आइएएस ऑफिसर रवि आनंद द्वारा थिंकिंग थ्रू साइंस के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. तृतीय सेशन में प्रोफेसर स्वाति सरकार एमएस वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी सीटल अमेरिका से की हैं. वर्तमान में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं.

वह शिक्षकों को प्रायोगिक ज्ञान पर प्रशिक्षण देंगी. यह कार्यक्रम नूर सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी एवं माउंट एवरेस्ट लर्निंग फाउंडेशन चितरपुर द्वारा आयोजित किया जायेगा. इस बाबत स्कूलिसियम संस्था के निदेशक साजिद हुसैन ने बताया कि इच्छुक शिक्षक इस ऑनलाइन वर्कशॉप में शामिल होने के लिए schoolasium@gmail. com आवेदन भेज सकते हैं आैर 7209192873 पर संपर्क कर सकते हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola