योगाभ्यास के बाद छठ तालाब की सफाई, स्वच्छता का संदेश दे रहे पतंजलि योग समिति के सदस्य
तालाब की सफाई करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network
घाटोटांड़ में समाजसेवियों ने छठ तालाब को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया है. पतंजलि योग समिति के सदस्य प्रतिदिन योग के बाद तालाब की सफाई करते हैं, लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हैं.
घाटोटांड़. भेलगढ़ा स्थित छठ तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने के उद्देश्य से समाजसेवियों द्वारा नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान किसी विशेष पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि तालाब परिसर को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए लगातार जारी है.
पतंजलि योग समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह तालाब परिसर में योग साधना के लिए पहुंचते हैं. योगाभ्यास के बाद वे समय निकालकर तालाब में जमा कचरा, जलकुंभी, घास और पूजा सामग्री के अवशेष को बाहर निकालकर सफाई करते हैं.
सफाई अभियान में समिति के सदस्य मनोज कुमार, राज कुमार नायक, अशोक प्रसाद नायक, जंगाई राम, मुन्ना कुमार, सकलदीप कुमार, आनंदी प्रसाद, संदीप कुमार समेत अन्य समाजसेवी शामिल रहते हैं.
सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाकर समाज को स्वच्छ रखा जा सकता है. उन्होंने लोगों से तालाब में पूजा सामग्री, प्लास्टिक और अन्य कचरा नहीं डालने की अपील की. नियमित सफाई से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए