प्रखंडों में 13 अप्रैल से लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Updated:
विज्ञापन
प्रखंडों में 13 अप्रैल से लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

प्रखंडों में 13 अप्रैल से लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

विज्ञापन

रामगढ़. जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ द्वारा विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष केंद्र में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सीएस डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जिले के चार प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा. इसमें 13 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू, 15 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू, 16 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला व 20 अप्रैल को ट्रामा सेंटर पटेल चौक सदर प्रखंड, रामगढ़ में किया जायेगा. सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर को लेकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर शिविर को सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola