आकर्षक फूलों की सजावट से निखरा रजरप्पा मंदिर, भक्त हुए भाव-विभोर

Updated:
विज्ञापन
आकर्षक फूलों की सजावट से निखरा रजरप्पा मंदिर, भक्त हुए भाव-विभोर

आकर्षक फूलों की सजावट से निखरा रजरप्पा मंदिर, भक्त हुए भाव-विभोर

विज्ञापन

: मां छिन्नमस्तिके के जयकारों से गूंजा क्षेत्र रजरप्पा.चैत्र नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर का नजारा इन दिनों बेहद आकर्षक और मनमोहक हो गया है. मंदिर को कोलकाता से मंगाये गये रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है. मंदिर की इस सजावट को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना के बाद भक्त अपने परिजनों के साथ फूलों से सजे दरबार में फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. फूलों की खुशबू से पूरा मंदिर प्रक्षेत्र सुगंधित हो उठा है. इससे वातावरण और भी आध्यात्मिक बन गया है. वहीं, चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर परिसर में बने विभिन्न हवन कुंडों में श्रद्धालु एवं साधक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करते दिखे. हर ओर जय माता दी, जय मां छिन्नमस्तिके देवी के जयकारों से माहौल गूंज रहा है. मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र को लेकर विशेष पूजा और सजावट की जाती है. ऐसे अवसरों पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. रजरप्पा धाम इन दिनों आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola