रामगढ़: रजरप्पा छिलका पुल किनारे हटाए गए दुकानदारों ने पुनर्वास की मांग उठाई

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

जनता दरबार में पुनर्वास की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते रजरप्पा के दुकानदार.

Ramgarh News: रजरप्पा छिलका पुल किनारे हटाए गए दुकानदारों ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुनर्वास की मांग की. उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर वैकल्पिक व्यवस्था की अपील की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा छिलका पुल के किनारे हटाए गए दुकानदारों ने पुनर्वास की मांग को लेकर उपायुक्त रामगढ़ के जनता दरबार में ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में आवेदन संख्या CMP000416 के तहत मामला दर्ज कराया गया है, जिसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ को भी दी गई है.

बिना नोटिस दुकान तोड़ने का आरोप

दुकानदारों का कहना है कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यकरण कार्य के दौरान कुछ दुकानदारों को बिना पूर्व नोटिस दिए ही छिलका पुल के किनारे स्थित दुकानों को हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण नोटिस मिलने के बावजूद कई दुकानों पर बिना सूचना कार्रवाई की गई.

वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्षों से व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हैं, लेकिन पुनर्वास जरूरी है.

पहले भी हुई थी बैठक

दुकानदारों ने बताया कि 6 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था. उस दौरान मौखिक रूप से आवेदन देने को कहा गया, जिसका पालन करते हुए दुकानदारों ने आवेदन भी जमा किया, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

आर्थिक संकट की स्थिति

दुकानदारों ने कहा कि दुकान हटाए जाने के बाद उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है और वे आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं.

ये लोग रहे उपस्थित

जनता दरबार में जेएलकेएम प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, सक्रिय सदस्य और दुकानदार भीम महतो, कुलदीप महतो, विशुन महतो, रोहित केवट, अरुण महतो, आकाश तुरी सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola