ePaper

संविधान बचाओ रैली में जिला से सशक्त भागीदारी का निर्णय

Updated at : 30 Apr 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान बचाओ रैली में जिला से सशक्त भागीदारी का निर्णय

संविधान बचाओ रैली में जिला से सशक्त भागीदारी का निर्णय

विज्ञापन

रामगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी, रामगढ़ कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को स्थानीय चेंबर भवन के सभागार में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की. मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला संविधान बचाओ अभियान के नोडल पदाधिकारी प्रदीप तुलस्यान, विधायक सह प्रभारी रामगढ़ ममता देवी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक जेपी पटेल उपस्थित थे. बैठक में संविधान बचाओ अभियान व नेशनल हेराल्ड मामले में संपत्ति को जब्त करने व केंद्र सरकार के तानाशाह रवैया पर चर्चा की गयी. नोडल पदाधिकारी प्रदीप ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश, सरना धर्म कोड लागू करने जैसे अहम मुद्दे को लेकर राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन कांग्रेस कर रही है. छह मई को रांची के धुर्वा स्थित पुराना झारखंड विधानसभा मैदान में रैली होगी. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे. ममता देवी ने कहा कि राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली में रामगढ़ जिला से मजबूत भागीदारी होगी. पूर्व विधायक जेपी पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का अवसर है. संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने किया. मौके पर सीपी संतन, बलजीत सिंह बेदी, रियाज अहमद, शांतनु मिश्रा, बजरंग महतो, दिनेश मुंडा, रंधीर गुप्ता, धर्मनाथ राम, केडी मिश्रा, मो सलीम, संतोष सोनी, अहसानुल्लाह, सुजीत पटेल, सागर महतो, तारीख अनवर, राजेंद्र नाथ चौधरी, अख्तर आजाद, अनिल सिंह, परमानंद सिंह, अजीत करमाली, भैरव ठाकुर, मंजू जोशी, संकेत सुमन, महेश यादव, राजू वर्मा, रूपेंद्र महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola